businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मारूति सियाज कार के दो नए मॉडल लॉन्च

Source : business.khaskhabar.com | Sep 13, 2015 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Maruti launches Ciaz variants with added safety featuresनई दिल्ली। देश की सबसे बडी कार विनिर्माता मारूति सुजुकी इंडिया ने शनिवार को मध्यम आकार की सेडान सियाज के दो नए मॉडल लॉन्च किए जिसमें दोहरे एयरबैग और एबीएस जैसे अतिरिक्त सुरक्षा उपाया जोडे गए हैं। दिल्ली में इन माडल की एक्स-शो रूम कीमत 7.48 लाख रूपए से लेकर 8.37 लाख रूपए होगी।

दोनों नए मॉडल- वीएक्सआई (ओ) और वीडीआई (ओ) में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), सीट बेल्ट प्री-टेंशनर और फोर्स लिमिटर और ड्राइवर की तरफ बजर के साथ सीट बेल्ट के बारे में याद दिलाने जैसी विशेषताएं हैं।

मारूति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) आर एस कलसी ने एक बयान में कहा, अपने मूल मॉडल में अपेक्षाकृत सुरक्षा उपकरणों के नए विकल्प पेश कर हम ग्राहकों को बेहतर सुरक्षा वाली कारें खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0