businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मारूति कारों की कीमत 20000 रूपये बढ़ेगी

Source : business.khaskhabar.com | Dec 11, 2015 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Maruti cars will cost Rs 20,000नई दिल्ली। प्रमुख कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी ने गुरूवार को कहा कि वह एक जनवरी 2016 से अपनी कारों की कीमतों में 20 हजार रूपये तक की वृद्धि करेगी। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि रूपये के अवमूल्यन के कारण इनपुट लागत बढ़ने की वजह से कीमतें बढ़ाना जरूरी हो गया है।

प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा, ""डॉलर के मुकाबले रूपये के अवमूल्यन और प्रबंधन खर्च बढ़ने के कारण समग्र लागत बढ़ने से कीमत बढ़ाना जरूरी हो गया है।""

कंपनी ने कहा, ""यह एक जनवरी से प्रभावी होगा और विभिन्न मॉडलों के लिए अलग-अलग वृद्धि होगी। अधिकतम वृद्धि 20 हजार रूपये होगी।"" बुधवार को एक अन्य कार कंपनी ह्युंडई ने भी अपनी विभिन्न कारों की कीमत अधिकतम 30 हजार रूपये बढ़ाने की घोषणा की थी।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0