businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

तो 8 मार्च को आ रही है मारूति की विटारा ब्रेजा

Source : business.khaskhabar.com | Mar 02, 2016 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Maruti Vitara Brezza set to launch in India on March 8 नई दिल्ली। कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी जल्द ही अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी कार विटारा ब्रेजा को लॉन्च करने जा रही है। मारूति अपनी इस कार को 8 मार्च को भारत में लॉन्च करेगी। गौरतलब है कि मारूति इस कार से पहली बार कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कदम रख रही है। इससे पहले ग्रेटर नोएडा में हुए ऑटो एक्सपो 2016 में मारूति सुजुकी ने अपनी इस कार को शोकेस किया था।

मारूति की यह कार फिलहाल डीजल इंजन के साथ आएगी। इस कार में 1.3-लीटर, 4 सिलिंडर डीडीआईएस डीजल इंजन लगा होगा। यह 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगी। इस कार के इंटीरियर पर भी अच्छा काम किया गया है। इसके केबिन को नया लुक दिया गया है।

साथ ही इसके सेंट्रल कंसोल में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इनबिल्ट नेविगेशन, कीलेस एंट्री, रिवर्स पार्किग कैमरा, पुश बटन स्टार्ट, क्रूज कंट्रोल, कूल्ड अपर ग्लवबॉक्स और स्लाइडिंग फ्रंट आर्मरेस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा विटारा ब्रेजा में डुअल एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद होंगे। फिलहाल इस कार की कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है लेकिन अनुमान है कि इसकी कीमत 5 लाख रूपये से लेकर 8 लाख रूपये के बीच हो सकती है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0