businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मारूति सुजुकी खोलेगी 100 प्रीमियम शोरूम

Source : business.khaskhabar.com | Aug 07, 2015 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Maruti Suzuki will set up 100 Premium Showroomकोलकाता। मारूति सुजुकी ने गुरूवार को कहा कि वह मार्च 2016 तक 100 प्रीमियम शोरूम खोलेगी। कंपनी के शोरूम अभी 23 शहरों में हैं, जिन्हें बढ़ाकर 30 शहरों तक पहुंचाया जाएगा। कंपनी ने कहा कि नए शोरूम को नाम नेक्सा होगा। कंपनी के वरिष्ठ विपणन एवं बिक्री उपाध्यक्ष (नवीन चैनल) पार्थ बनर्जी ने कहा, ""मार्च 2016 तक देश भर में 100 नेक्सा शोरूम खोले जाएंगे।"" कंपनी ने कहा कि यहां गुरूवार को लांच नई क्रॉसओवर कार "एस क्रॉस" सिर्फ नेक्सा शोरूम में ही उपलब्ध होगी। नेक्सा शोरूम में सेल्स कर्मी जैसा पद नहीं होगा। वहां खरीदारों के लिए सिर्फ रिलेशनशिप मैनेजर नियुक्त किए जाएंगे। इन शोरूमों से खरीदे जाने वाले कारों की सर्सिसिंग पहले से मौजूद कंपनी के सर्विस केंद्रों पर की जाएगी। कंपनी ने कहा कि 2020 तक बिक्री का आंक़डा 20 लाख तक पहुंचाया जाएगा।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0