businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मारूति सुजुकी के हरियाणा संयंत्र में उत्पादन शुरू

Source : business.khaskhabar.com | Feb 24, 2016 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Maruti Suzuki plant started production in Haryanaनई दिल्ली। कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी ने मंगलवार को कहा कि उसने गु़डगांव और मनेसर संयंत्र में उत्पादन शुरू कर दिया है। कंपनी ने दोनों ही संयंत्रों में शनिवार को अस्थायी तौर पर उत्पादन बंद कर दिया था, क्योंकि जाट आरक्षण आंदोलन के कारण उसकी उपकरण आपूर्ति व्यवस्था बाधित हो गई थी। कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को दी गई नियामकीय सूचना में कहा, ""मारूत सुजुकी इंडिया ने मंगलवार 23 फरवरी (दूसरी पाली) से गु़डगांव और मनेसर संयंत्रों में उत्पादन फिर से शुरू कर दिया है। उपकरणों की आपूर्ति होनी शुरू हो गई है।"" (IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0