businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मारूति सुजुकी की बेलेनो हैचबैक लॉन्च, कीमत 4.99 रूपए से शुरू

Source : business.khaskhabar.com | Oct 26, 2015 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Maruti Suzuki launched new Hatch Back at 4.99 cost, Must Read  नई दिल्ली। देश की प्रमुख कार निर्माण कंपनी मारूति सुजुकी इंडिया ने हैचबैक यानी बिना डिंक्की वाली कारों के बाजार में अपनी अग्रणी स्थिति बनाए रखने के लिए बेलेनो हैचबैक लॉन्च कर दी। कंपनी ने इसके विभिन्न संस्करणों की कीमत दिल्ली में 4.99 रूपए से 8.11 लाख रूपए के बीच है। यह वाहन कंपनी के मानेसर (हरियाणा) संयंत्र में विनिर्मित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मारूति और इसके भागीदारों ने इस माडल के विकास पर 1060 करोड रूपए का निवेश किया है। एस क्रास के बाद नेक्सा बांड शोरूम का यह दूसरा माडल है।

इसमें मनोरंजन के लिए एपल का कारप्ले लगा है। एपल की इस प्रणाली वाली यह देश की पहली कार है। पेट्रोल संस्करण की बलेनों का औसत 21.4 किलो मीटर प्रति लीटर तथा डीजल संस्करण का 27.39 किलो मीटर प्रति लीटर है। नई बलेनों का पेट्रोल के अलग अलग संस्करण 4.99-7.01 लाख रूपए तथा डीजल संस्करण 6.16 लाख से 8.11 लाख रूपए के बीच के हैं। इसी तरह पेट्रोल इंजन वाला आटोमैटिक संस्करण 6.76 लाख रूपए का जिसमें सपाट बदलने वाला ट्रांसमिशन (सीबीटी) लगा है। इस मॉडल को 100 देशों में बेचने की योजना है।

देश में इसे नेक्सा ब्रांड के तहत शुरू की गई शोरूम की नई श्रंखला के जरिए बेचा जाएगा। बलेनों का बाजार में हुंदै की आई20, होंडा की जैज और फाक्सवैगन की पोलो से टक्कर होगी। जो 5.34 लाख से 8.63 लाख रूपए के बीच में बिक रही हैं। प्रीमियम काम्पैक्ट कारों का बाजार देश के कुल बाजार के 20 फीसदी के बराबर है। देश में हर वर्ष पांच-सवा पांच लाख से अधिक काम्पैक्ट कारें हर साल बिकती हैं।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0