businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मारूति कराएगी बाढ़ प्रभावित कारों की सर्विसिंग

Source : business.khaskhabar.com | Dec 09, 2015 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Maruti Suzuki gears up to service flood affected cars in Chennaiचेन्नई। चेन्नई में बाढ़ के बाद अब कारों की सर्विस के लिए लगने वाली हुजूम की कल्पना करते हुए देश की सबसे ब़डी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने देश के विभिन्न हिस्सों से यहां 150 टेक्नीशियन भेजे हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने दो ट्रक स्पेयर पार्ट भी चेन्नई भेजे हैं, जो चेन्नई से बाहर जमा थे।

कंपनी के अनुमान के मुताबिक 4,000 से अधिक कारों को तत्काल सर्विस की जरूरत होगी। कंपनी का अनुमान है कि करीब 25 फीसदी कारें बाढ़ के पानी में पूरी तरह डूब गई होगी, 42 फीसदी सीट तक तथा 33 फीसदी कार्पेट तक डूबी होगी। कंपनी ने कहा कि चेन्नई के उसके 11 सर्विस सेंटर पूरी तरह डूब गए थे, जिसे चाक चौबंद करना होगा। चेन्नई में कंपनी के 34 डीलर स्टोर हैं और 14 प्राधिकृत केंद्र हैं।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0