businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मारूति सुजुकी के डीजल कारों की बिक्री घटी

Source : business.khaskhabar.com | Mar 04, 2015 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Maruti Suzuki diesel car sales declinedगु़डगांव। मारूति सुजुकी के डीजल कारों की बिक्री फरवरी में साल-दर-साल आधार पर छह फीसदी कम रही। यह जानकारी एक अधिकारी ने मंगलवार को दी। कंपनी के एक प्रवक्ता ने यहां कहा कि कंपनी ने फरवरी 2015 में 1,18,551 कारें बेची थीं, जबकि एक साल पहले की समान अवधि का आंक़डा 1,09,104 था। आलोच्य अवधि में पेट्रोल और सीएनजी से चलने वाली कारों की बिक्री अधिक रही। कंपनी ने फरवरी में 42,778 डीजल कारें बेची। एक साल पहले समान अवधि में 45,721 डीजल कारें बिकी थीं। डीजल कारों की बिक्री 6.4 फीसदी कम रही। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने डीजल कारों की बिक्री में गिरावट और पेट्रोल तथा सीएनजी चालित कारों की बिक्री में वृद्धि का कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ईधन मूल्य में हुए बदलाव को बताया।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0