businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मारूति की यह कार हो गई 2 लाख रूपए सस्ती

Source : business.khaskhabar.com | Jan 19, 2016 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Maruti Suzuki S Cross price slashed by over Rs 2 lakhनई दिल्ली। देश की अग्रणी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी इंडिया ने अपनी कार एस क्रॉस के दामों में भारी कटौती की है। मारूति ने अपनी प्रीमियम क्रॉसओवर एस क्रॉस के दामों में दो लाख रूपये से ज्यादा की कटौती कर दी है। गौरतलब है कि मारूति की यह कार पिछले वर्ष ही लॉन्च हुई थी लेकिन इसकी कम बिक्री को देखते हुए कंपनी ने इसके दामों में कटौती का फैसला किया है।

मारूति की एएस क्रॉस में 1.6 लीटर और 1.3 लीटर इंजन लगा हुआ है। मारूति ने 1.6 लीटर इंजन वाली एस क्रॉस के दाम में 2.05 लाख रूपये की कटौती की है जबकि 1.3 लीटर वाली के दामों में 40 से 66 हजार रूपये तक दाम कम किए हैं।

कंपनी के एग्जीक्युटिव डायरेक्टर आरएस कल्सी का कहना है कि एस क्रॉस के दामों में कटौती के बाद से इसकी बिक्री में इजाफा हुआ है। अब कंपनी इस कार की बढती सेल्स से काफी खुश है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0