महिन्द्रा की 300 सीसी बाइक मोजो जल्द!
Source : business.khaskhabar.com | Dec 26, 2014 | 

नई दिल्ली। नोएडा में आयोजित ऑटो एक्सपो, 2014 शो में वाहन बनाने वाली प्रमुख घरेलू कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा 300 सीसी की बाइक मोजो की पहली झलक दिखाई थी। कंपनी अब इस बाइल को जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी में है। महिन्द्रा की नई बाइक मोजो की तकनीकी खूबियां और विचित्र डिजाइन इसे स्पेशल बाइक बनाते हैं। इसमें फ्यूल इंजेक्शन के साथ 300 सीसी का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो अधिकतम 26 पीएस पावर और 24 एनएम टॉर्क देने में सक्षम है। इसमें 6-स्पीड ट्रांसमिशन है। महिंद्रा मोजो में यूएसडी फ्रंट फोर्क्स, गैस चार्ज्ड मोनो शॉक, एलईडी पायलट लैंप्स और टेल लैंप, पिरेली स्पोर्ट डेमन टायर्स और फ्रंट पेटल डिस्क हैं। इंस्ट्रूमेंट पैनल का एक हिस्सा डिजिटल और दूसरा हिस्सा एनालॉग है, जिसमें शिफ्ट इंडीकेटर भी है। फिलहाल इस बाइक का टेस्ट रन चल रहा है। जिगव्हील्स की एक रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है कि महिंद्रा मोजो जल्द लॉन्च की जाएगी। घरेलू बाजार में 250-300 सीसी श्रेणी की कुछ बाइक्स पहले से उपलब्ध हैं। मसलन, होंडा सीबीआर 250आर और केटीएम ड्यूक-390 हैं।