महिन्द्रा ने हासिल की 50 लाख वाहन बनाने की उपलब्धि
Source : business.khaskhabar.com | Jan 07, 2015 | 

नई दिल्ली। महिंद्रा ऎंड महिंद्रा ने 50 लाख वाहन बनाने की उपलब्धि हासिल कर ली है। कंपनी ने अपना 50 लाख वां वाहन कांदीवल्ली, मुंबई स्थित अपने कारखाने से पेश किया है। कंपनी के बयान में कहा गया है कि उसने अपने 50 लाख वें वाहन के रूप में महिंद्रा थॉर को पेश किया। महिंद्रा ग्रूप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने 50 लाख वें वाहन की पेशकश को कंपनी की वाहन विनिर्माण यात्रा में उल्लेखनीय उपलब्धि करार दिया है। कंपनी के अनुसार उसने 40 लाख वाहन बनाने की उपलब्धि 2012 में हासिल की थी और उसके बाद दो साल में ही 50 लाख वां वाहन पेश कर दिया।