businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

होलिडे क्लब मे हिस्सेदारी बढाएगी महिन्द्रा होलिडेज

Source : business.khaskhabar.com | Jun 09, 2015 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Mahindra Holidays to hike stake in Holiday Club Resorts for Rs 200 croreनई दिल्ली। महिंद्रा होलिडेज ऎंड रिजॉट्र्स इंडिया फिनलैंड के होलिडे क्लब रिजॉट्र्स में अपनी हिस्सेदारी बढाकर 88 फीसदी करेगी। इसके लिए वह होलिडे क्लब में 64.7 फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी का अधिग्रहण 2.8 करोड यूरो (लगभग 200 करोड रूपए) में करेगी। इसके अलावा वह होलिडे क्लब रिजॉट्र्स ओवाई में अतिरिक्त एक करोड यूरो का इक्विटी या ऋण के रूप में निवेश करेगी जिससे भविष्य में फिनलैंड की कंपनी को आगे बढाया जा सके। बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा है कि उसके निदेशक मंडल की निवेश समिति ने मंगलवार को होलिडे क्लब रिजॉट्र्स में अपनी हिस्सेदारी बढाने के विकल्प की प्रक्रिया को मंजूरी दे दी। फिलहाल होलिडे क्लब में महिंद्रा होलिडेज की 23.3 फीसदी हिस्सेदारी है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0