businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एलपीजी, केरोसीन की बिक्री के नुकसान में आई कमी

Source : business.khaskhabar.com | Feb 03, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Losses on LPG, kerosene sale lower by over 30 per centनई दिल्ली। सब्सिडी युक्त एलपीजी तथा केरोसीन पर होने वाले नुकसान में 30 प्रतिशत से ज्यादा कमी आई है। इसका कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम कई साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंचना है। यहां जारी एक सरकारी बयान के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र की खुदरा तेल कंपनियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के जरिए केरोसीन बेचने पर 13.32 रूपए प्रति लीटर और सब्सिडी युक्त 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस पर 161.81 रूपए प्रति सिलेंडर का नुकसान हो रहा है। वहीं पिछले महीने तेल कंपनियों को केरोसीन पर 19.46 रूपए प्रति लीटर तथा एलपीजी सिलेंडर पर 235.91 रूपए प्रति सिलेंडर का नुकसान हो रहा था।

पिछले साल 18 अक्टूबर में डीजल को नियंत्रणमुक्त किए जाने के बाद से अब केवल केरोसीन और रसोई गैस सिलेंडर पर ही सरकार सब्सिडी दे रही है। बयान के अनुसार लागत से कम भाव पर ईंधन बेचने से चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीने में कंपनियों को 67,091 करोड रूपए का घाटा हुआ। पूरे वित्त वर्ष 2013-14 में यह 139,869 करोड रूपए रहा था। तीन तेल वितरण कंपनियों इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लि. (बीपीसीएल) तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लि. (एचपीसीएल) को वित्त वर्ष 2014-15 की पहली छमाही में बाजार दर से कम पर पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री से 51,109.53 करोड रूपए का घाटा हुआ है।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0