businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

लैंड रोवर ने लॉन्च की नई एसयूवी डिस्कवरी स्पोर्ट

Source : business.khaskhabar.com | Sep 02, 2015 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Land Rover Discovery Sport Launched in Indiaनई दिल्ली। लग्जरी कार निर्माता कंपनी लैंड रोवर ने आज अपनी डिस्कवरी सीरीज के अंतर्गत नई एसयूवी कार लॉन्च की है। इस कार को लैंड रोवर ने डिस्कवरी स्पोर्ट के नाम से लॉन्च की है। कंपनी नेइस गाडीर के दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं। गौरतलब है कि डिस्कवरी स्पोर्ट लैंड रोवर की नौवीं गाडी है जो भारत में लॉन्च हुई है।

इस कार की लॉन्चिंग के मौके पर क्रिकेट जगत की हस्ती युवराज सिंह भी मौजूद थे। नई डिस्कवरी स्पोर्ट में 2.2 लीटर का एसडी 4 और दूसरे वेरिएंट में टीडी 4 इंजन लगा है। साथ ही इस एसयूवी के कुछ वैरियंट्स में टेरेन रेस्पॉन्स सिस्टम भी दिया गया है। डिस्कवरी स्पोर्ट में कंपनी ने 9 स्पीड ऑटोमैटिक गियर बॉक्स भी लगा है। यह एसयूवी 12.97 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी। कंपनी ने अपनी नई एसयूवी डिस्कवरी स्पोर्ट की कीमत 46.10 लाख रूपए एक्स शोरूम रखी है। कंपनी का दावा है कि अभी तक 300 बुकिंग्स हो चुकी हैं।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0