businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टैबलेट, आईओटी खंड मे ज्यादा कर्मचारी लगाएगी इंटेल

Source : business.khaskhabar.com | Mar 24, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Intel India to realign workforce to tablet, Internet of things segmentsगुवाहाटी। चिप बनाने वाली दुनिया की प्रमुख कंपनी इंटेल ने कहा है कि वह भारत में आंतरिक रूप से पर्सनल कंप्यूटर जैसे पारंपरिक खंडों से अपने कर्मचारियों को टैबलेट तथा इंटरनेट आफ थिंग्स (आईओटी) जैसे खंडों में स्थानांतरित कर रही है। कंपनी ने इस साल दुनिया भर में 5000 छंटनियां करने की घोषणा की है और वह इस दौरान भारत में नयी नियुक्ति नहीं करेगी। इंटेल इंडिया की अध्यक्ष कुमुद श्रीनिवासन ने कहा कि कंपनी इस साल भारत में अपने कर्मचारियों की संख्या में कोई बदलाव नहीं करेगी, बल्कि वह कर्मचारियों को आंतरिक रूप से वृद्धि के क्षेत्रों में स्थानांतरित करेगी। उन्होंने कहा कि मोबाइल व टैबलेट वृद्धि के नए क्षेत्र हैं और अपने संसाधनों के समुचित दोहन के लिए कंपनी अपने मानव संसाधन को इन क्षेत्रों में लगाएगी। इंटेल इंडिया में कर्मचारियों की संख्या इस समय लगभग 6000 है और इनमें से लगभग 70 प्रतिशत लोग अनुसंधान एवं विकास कायोंü में लगे हैं।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0