businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

इंडिगो का शुद्ध लाभ 24 फीसदी बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | Jan 22, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Indigo net profit grew 24 percentमुंबई। किफायती विमानन कंपनी इंडिगो ने गुरूवार को कहा कि मौजूदा कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ साल-दर-साल आधार पर 23.7 फीसदी बढ़ा। कंपनी के मुताबिक, आलोच्य अवधि में उसका शुद्ध लाभ 657.28 करो़ड रूपये रहा, जो एक साल पहले 531.56 करो़ड रूपये था।

कंपनी की कुल आय आलोच्य अवधि में 11.9 फीसदी बढ़कर 4,407.49 करो़ड रूपये रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 3,938.78 करो़ड रूपये थी। कंपनी के अध्यक्ष और पूर्णकालिक निदेशक आदित्य घोष ने कहा, ""विमानों के बे़डे में विस्तार, यात्रियों के बीच मांग और सस्ते ईधन के बल पर हमारे कारोबार का बेहतर प्रदर्शन जारी है।""

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0