businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

यामाहा ने हेडलाइट दिक्कत के चलते वापस मंगाई बाइक

Source : business.khaskhabar.com | Mar 20, 2014 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 India Yamaha recalls about 100 YZF R1 superbikesनई दिल्ली। जापानी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी इंडिया यामाहा मोटर ने वाहन की हेडलाइट में दिक्कत के चलते भारत में अपनी सुपरबाइक वाईजेडएफ-आर1 वापस मंगा रही है।

 कंपनी ने अपनी वेबसाइट में कहा है, हमारी मूल कंपनी यामाहा मोटर कंपनी ने तय किया है कि वाईजेडएफ-आर1 की कुछ मोटरसाइकिलों की हेडलाइट में एक खामी है जिसे दूर करने के लिए इन्हें वापस मंगाया जाएगा। यह दिक्कत ओवरहीटिंग को लेकर है।

कंपनी ने कहा कि यह समस्या दूर करने के लिए हेडलाइट की सब.लीड बदली जाएगी और इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। कंपनी सूत्रों के मुताबिक, कंपनी करीब 100 मोटरसाइकिलें वापस मंगा रही है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0