businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अगले महीने लॉन्च होगी हुंदै की यह कार

Source : business.khaskhabar.com | Feb 26, 2015 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Hyundai to launch i20 active in next monthनई दिल्ली। कोरियाई वाहन कंपनी हुंदै अगले महीने अपना नया क्रॉसओवर मॉडल आई-20 एक्टिव को भारत में लॉन्च करेगी। कंपनी के इस मॉडल की यह वैश्विक लॉन्चिंग होगी। देश में 5 लाख वाहनों की बिक्री का लक्ष्य हासिल करने के लिए कंपनी नए मॉडल ला रही है। हुंदै मोटर इंडिया ने एक बयान में कहा, जर्मनी के रसेलशेइम स्थित डिजाइन केंद्र में डिजाइन की गई आई-20 एक्टिव को मार्च, 2015 में भारतीय बाजार के जरिए वैश्विक बाजार में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने कहा कि एसयूवी जैसी दिखने वाली इस कार में कई नई खूबियां होंगी। कंपनी ने इस महीने की शुरूआत में अपनी सेडान कार वरना का अद्यतन संस्करण लॉन्च किया था जिसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 12.19 लाख रूपए तक है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0