businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

हुंदै की एलान्त्रा का नया संस्करण लॉन्च, कीमत 17.94 लाख रूपए

Source : business.khaskhabar.com | Apr 20, 2015 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Hyundai launches new Elantra sedan priced up to Rs 17.94 lakhनई दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड ने सोमवार को अपनी प्रीमियम सेडान कार एलान्त्रा का नया संस्करण पेश किया। दिल्ली शोरूम में इसकी कीमत 14.13 लाख से 17.94 लाख रूपए के बीच है। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि यह सेडान कार डीजल और पेट्रोल दोनों संस्करण में उपलब्ध है। पेट्रोल संस्करण की कीमत 14.13 लाख रूपए से 16.45 लाख रूपए के बीच है जबकि डीजल संस्करण की कीमत 14.58 लाख रूपए से लेकर 17.94 लाख रूपए के बीच है।

कंपनी के मुख्य प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी बी एस सिओ ने कहा, "इस कार का डिजाइन कार ड्राइविंग की अत्याधुनिक सोच के साथ किया गया है। इसमें आरामदायक फीचर लगाए गए हैं। नई एलान्त्रा ग्राहकों की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम है।" उन्होंने बताया कि एलान्त्रा एक वैश्विक मॉडल कार है। यह हुंदै की पहली और ऑटोमोबाइल उद्योग इतिहास की उन 10 गांडियों में से है जिनकी वैश्विक स्तर पर 1 करोड से अधिक गाडियां बिकी हैं।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0