businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ह्युंडई मोटर का लाभ 5 साल में सबसे कम

Source : business.khaskhabar.com | Jan 27, 2016 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Hyundai Motor profit of 5 year lowसियोल। दक्षिण कोरिया की वाहन निर्माता कंपनी ह्युंडई मोटर ने मंगलवार को कहा कि 2015 में उसका संचालन लाभ पांच साल में सबसे कम रहा। यह जानकारी कंपनी ने एक नियामकीय बयान में दी। कंपनी का संचालन साल-दर-साल आधार पर 15.8 फीसदी घटकर 6,360 अरब वॉन (5.3 अरब डॉलर) रहा, जो 2010 के बाद सबसे कम है, कंपनी को 5,920 अरब वॉन संचालन लाभ हुआ था।

कंपनी का शुद्ध लाभ 2015 में 14.9 फीसदी घटकर 6,510 अरब वॉन रहा। कुल आय हालांकि तीन फीसदी बढ़कर 91,960 अरब वॉन रही, जो एक रिकार्ड है और इसमें मुख्य योगदान वाहनों की अधिक बिक्री का है। कंपनी ने इस दौरान 49,63,023 वाहन बेचे, जो एक रिकार्ड है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0