businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर की बिक्री 9 फीसदी बढ़ी

Source : business.khaskhabar.com | May 02, 2015 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Honda Motorcycle and scooter sales grew 9 percentनई दिल्ली। दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की बिक्री अप्रैल में साल-दर-साल आधार पर नौ फीसदी बढ़ी। कंपनी ने शुक्रवार को अपने एक बयान में कहा कि उसने अप्रैल में 3,40,791 वाहन बेचे। अप्रैल 2014 में कंपनी ने 3,13,894 वाहन बेचे थे।

कंपनी ने कहा कि उसकी बिक्री ऎसे समय में अधिक रही है, जब दोपहिया वाहनों की उद्योग की कुल बिक्री चार फीसदी कम रहने का अनुमान है। कंपनी ने कहा कि एक अनुमान के मुताबिक दोपहिया वाहन उद्योग की कुल बिक्री अप्रैल में 14,48,646 की संख्या में रहने का अनुमान है, जो अप्रैल 2014 में 15,06,343 थी।


IANS

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0