ऑटो एक्सपो 2016: हीरो आईस्मार्ट, खूबियां जान होंगे हैरान
Source : business.khaskhabar.com | Feb 06, 2016 | 

नई दिल्ली। 3 फरवरी से शुरू हुए ऑटो एक्सपो 2016 में 80 से ज्यादा गाडियां अनवील हो चुकी हैं। इस ऑटो एक्सपो में कई ऑटो मोबाइल कंपनिया अपनी नई गाडियों को पेश कर रही है। हीरो ने भी अपनी नई बाइक स्पेंलडर आई स्मार्ट को इस ऑटो एक्सपो में पेश किया। इस बाइक की खासियत है कि जब आप भीड में या रेड लाइट में ज्यादा देर रूके रहेंगे तो यह बाइक अपने आप बंद हो जाएगी और क्लच दबाते ही स्टार्ट हो जाएगी।
इससे ईधन की बचत होगी। इसके लिए बाइक में स्मार्ट इगि्नशन सिस्टम लगाया गया है। साथ ही बाइक को किफायती बनाने और तेज रफ्तार देने के लिए वजन घटाया जा रहा है। हालांकि इसके लुक में कोई बडा बदलाव नहीं किया गया। इस बाइक में 110 सीसी का इंजन लगा हुआ है। हीरो की यह बाइक 75 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। इस बाइक की टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है। कंपनी ने अपनी इस बाइक की कीमत 51,000 रूपए रखी है।