businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

हार्ले डेविडसन ने भारत में लॉन्च की अपनी यह नई बाइक

Source : business.khaskhabar.com | Jan 30, 2016 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Harley Davidson launches Sportster 1200 Custom at Rs 8.9 lakhनई दिल्ली। अमरीकन क्रूजर मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी हार्ले डेविडसन ने अपनी एक नई बाइक भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी है। हार्ले डेविडसन ने अपनी इस बाइक को 1200 कस्टम नाम से लॉन्च किया है। हार्ल की इस नई बाइक को भारत में ही असेम्बल किया गया है। हार्ले डेविडसन की इस बाइक को बावल कारखाने में असेंबल किया गया है। हार्ले डेविडसन की 1200 कस्टम में 1200 सीसी का फ्यूल इंजेक्टेड इंजन लगाया गया है। यह 3,750 आरपीएम पर 96एनएम अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है।

बाइक 5-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ है। इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 17 लीटर की है। गौरतलब है कि फिलहाल हार्ले डेविडसन भारत में अपनी बाइक के 13 मॉडल बेच रही है।

इनमें से सात मॉडल भारत में असेंबल किए जा रहे हैं। अब नई बाइक 1200 कस्टम को मिलाकर यह संख्या आठ हो जाएगी। हार्ले ने अपनी नई 1200 कस्टम बाइक की एक्स शोरूम कीमत 8.90 लाख रूपए रखी है। कंपनी का कहना है कि भारत में यह अपनी विकास गाथा को अगले स्तर पर ले जाने के लिए रणनीतिक उत्पाद योजना है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0