businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोने में मजबूती

Source : business.khaskhabar.com | Aug 13, 2015 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 Gold up on weaker US dollarशिकागो। डॉलर में कमजोरी के बीच न्यूयार्क मर्केटाइल एक्सचेंज के कॉमेक्स खंड में सोने के वायदा भाव में वृद्धि दर्ज की गई। सोने में लगातार पांचवें दिन तेजी रही। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दिसंबर डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 15.9 डॉलर या 1.44 फीसदी बढ़कर प्रति औंस 1,123.60 डॉलर दर्ज किया गया।

अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के स्तर को दिखाने वाला डॉलर इंडेक्स बुधवार को 0.96 फीसदी गिरावट के साथ 96.27 पर बंद हुआ है। सोना और डॉलर के मूल्य एक-दूसरे के विपरीत दिशा में चलते हैं। सितंबर डिलीवरी वाले चांदी की कीमत 19.2 सेंट या 1.26 फीसदी बढ़कर प्रति औंस 15.476 डॉलर हो गई। अक्टूबर डिलीवरी वाले प्लैटिनम की कीमत 7.6 डॉलर या 0.77 फीसदी बढ़कर 999.90 डॉलर प्रति औंस रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0