businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टाटा ने हेरियर और सफारी को नए लुक में किया लान्च

Source : business.khaskhabar.com | July 10, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 tata launches new look harrier and safari 827843
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 
टाटा मोटर्स ने अपनी दो गाड़ियों के नए एडिशन को लान्च कर दिया है। जिसमें SUV Harrier और Safari का नया Stealth Edition लॉन्च कर दिया है। यह नया एडिशन इन गाड़ियों के Fearless Ultra और Accomplished Ultra वेरिएंट पर आधारित है। 

इन SUV का फियरलेस अल्ट्रा स्टेल्थ एडिशन पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। 2026 TATA Harrier Stealth Editio की एक्स-शोरूम कीमत 23.43 लाख रुपए से लेकर 26.01 लाख रुपए तक जाती है। वहीं, TATA Safari Stealth Edition की कीमत 24.09 लाख रुपए से लेकर 26.76 लाख रुपए के बीच है। कंपनी ने इन मॉडल्स का स्टेल्थ एडिशन पहले भी पेश किया था लेकिन उस समय इन्हें लिमिटेड वॉल्यूम में उपलब्ध कराया गया था। 

क्या है अंतर? 
2026 Harrier और Safari स्टेल्थ एडिशन और बाकी वर्जन्स के बीच पहला अंतर इसके Stealth Black एक्सटीरियर कलर के तौर पर देखने को मिलता है। हालांकि, इसके 19-इंच के अलॉय व्हील्स का डिजाइन डार्क और रेड-डार्क एडिशंस में मिलने वाले व्हील्स जैसा ही है लेकिन स्टेल्थ एडिशन में ये Matte Stealth Black कलर में आते हैं। 

इंटीरियर और फीचर्स: 

2026 Harrier और Safari स्टेल्थ एडिशन के अंदर पूरी तरह से ब्लैक थीम दी गई है। इसके साथ मैच करते हुए Carbon Noir लेदरेट सीट्स और टेरेन रिस्पॉन्स सिस्टम को कंट्रोल करने के लिए एक डायल मिलता है। इसमें आपको एडजस्टेबल सेंटर आर्मरेस्ट के साथ पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिलती हैं और साथ ही चार टेरेन मोड्स मिलते हैं। 

इंफोटेनमेंट और बाकी फीचर्स: 

Harrier और Safari के Stealth Edition में वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 14.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके साथ ही इसमें Dolby Atmos के साथ 13-स्पीकर वाला JBL ऑडियो सिस्टम, ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वॉयल असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ दी गई है। इन सबसे अलावा, इसमें Alexa कनेक्टिविटी, आर्केड ऐप सुइट, 360-डिग्री कैमरे और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। 

इंजन और ट्रांसमिशन: 

2026 Harrier और Safari के स्टेल्थ एडिशन में वही इंजन दिए गए हैं जो इनके स्टैंडर्ड मॉडल्स को पावर देते हैं। स्टैंडर्ड Harrier और Safari का 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल डायरेक्ट इंजेक्शन इंजन 170hp की पावर और 280nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, इसका 2.0 लीटर टर्बो-डीजल इंजन 170hp की पावर और 350nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प पहले की तरह मिलता है।

[@ अरे वाह...बकरी के बच्चे के साथ योगा:देखें PIX]


[@ शबाना आजमी को शुरुआती दिनों में इस एक्टर से मिली थी फटकार]


[@ सुनील दत्त के कारण मिला बॉलीवुड को मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0