फीकी पडी सोने-चांदी की चमक
Source : business.khaskhabar.com | Apr 22, 2014 | 

नई दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर के चलते सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है। इसी के चलते स्थानीय सर्राफा बाजार में सोने का भाव 210 रूपए कम होकर 30,040 रूपए एक तोला (10 ग्राम) रहा। वहीं चांदी की कीमत 800 रूपए फीकी हुई। चांदी की कीमत 42,600 रूपए प्रति किलो रह गया है।
गौरतलब है कि शनिवार को सोने ने 20 रूपए की उछाल मारी थी। वहीं चांदी में भी 400 रूपए बढे थे। सिंगापुर में सोने की कीमत आधा फीसद गिरकर 1,288.10 डॉलर प्रति औंस रह गई। चांदी भी 1.68 फीसद गिरावट के साथ 19.32 डॉलर प्रति औंस रह गई। इसका असर घरेलू बाजार पर हुआ।
सोना आभूषण 210 रूपए गिरकर 29,840 रूपए प्रति 10 ग्राम रह गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रूपए टूटकर 24,900 रूपए रह गई। वहीं चांदी की साप्ताहिक डिलीवरी 585 रूपए गिरकर 41,790 रूपए प्रति किलो बोली गई। चांदी का सिक्का 1,000 रूपए गिरकर 81,000-82,000 रूपए प्रति सैक़डा रहा।