businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

फोर्ड की यह शानदार कार जल्द लॉन्च होगी भारत में

Source : business.khaskhabar.com | Jan 29, 2016 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Ford Mustang to be launched in India नई दिल्ली। अमेरिका की मशहूर कार कंपनी फोर्ड अपनी चर्चित कार मस्टैंग को भारत में लॉन्च करने जा रही है। गौरतलब है कि मस्टैंग को 1964 में पहली बार लॉन्च किया गया था। फोर्ड अपनी इस सिडान मस्टैंग को चालू वित्त वर्ष के दूसरी तिमाही में भारत में लॉन्च करने की तैयारी में हैं। फोर्ड अपनी इस कार को आगामी ऑटो एक्सपो 2916 में भी शोकेश करेगी।

फोर्ड की यह कार मस्टैंग पहली 2-डोर रियर व्हील ड्राइव वाली स्पोटर्स कार है। इससे पहले मस्टैंग लैफ्ट-हैंड ड्राइव फंक्शन के साथ ही उपलब्ध थी। इस कार में पावरफुल इंजन 5.0 लीटर वी8 इंजन लगा हुआ है जो कि 420पीएस की ताकत जनरेट करता है। इसके अलावा इस कार में चार ड्राइविंग मोड्स नॉर्मल, स्पोर्ट+, ट्रैक और वेट है। इसके अलावा फोर्ड मस्टैंग में सिंक-3 इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक वाइपर्स, स्टार्ट-स्टॉप बटन और एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल भी होने की संभावना है। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस कार की कीमत का खुलासा नहीं किया है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0