businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

डुकाती की दो बाइक लॉन्च

Source : business.khaskhabar.com | Jun 26, 2015 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Ducati re enters India, launches two bikesनई दिल्ली। इटली की मशहूर स्पोर्ट्स बाइक कंपनी डुकाती ने आधिकारिक रूप से भारत में अपना कामकाज शुरू कर दिया है। डुकाती ने दुनिया का सबसे बडा शोरूम खोलते हुए और स्क्रैंमबर के दो मॉडल भारत में लॉन्च करते हुए भारतीय बाजार में जोरदार एंट्री की। डुकाती की सुपरबाइकस की कीमत 6 लाख 74 हजार रूपए से शुरू होकर 17 लाख 90 हजार रूपए तक है।

कंपनी ने गुडगांव और मुंबई में शोरूम खोलकर भारतीय बाजार में कदम रखा है। डुकाती कंपनी अभी और मॉडल्स जल्द ही लॉन्च करेगी। ये मॉडल भी जल्द लॉन्च होंगे... डुकाती कंपनी जो मॉडल उतारने की तैयारी मे वे है मॉनस्टर, हॉयपरमॉनोट्रेड, हॉयपरस्ट्रेडा, पेनीगेल, डायवल, मल्टीस्ट्रेडा पेश की।

खबरों के मुताबिक, इसके बाद कंपनी अक्टूबर में बैंगलोर में अपना शोरूम खोलेगी। इसके बाद गोवा, इंदौर, जयपुर, कोचीन, कोलकाता में भी शोरूम खोलेगी। डुकाती का मुकाबला भारत में सुजूकी, होंडा, हार्ले डेविडसन और बेनेल्ली जैसी कंपनियों की सुपरबाइक्स से होगा।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0