businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बांड के जरिए 1500 करोड रूपए जुटाएगा केनरा बैंक

Source : business.khaskhabar.com | Feb 03, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Canara Bank to raise Rs 1500 crore via private bondsमुंबई। सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने बेसल 3 मानकों के अनुरूप अपनी पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीएआर) बढाने के उद्देश्य से बांड के जरिए 1500 करोड रूपये की पूंजी जुटाने का निर्णय लिया है। बीएसई को दी जानकारी में बैंक ने बताया कि निदेशक मंडल ने निजी नियोजन के जरिए पर्पीचुअल बांड जारी कर टीयर एक पूंजी के लिए 1500 करोड रूपए की अतिरिक्त राशि जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। उसने बताया कि बैंक इसके लिए जरूरी कदम उठा रहा है और तकनीकी तथा अन्य पक्षों के बारे में जल्द ही फैसला किया जाएगा।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0