अफ्रीका में 3500 टावर बेचेगी भारती एयरटेल
Source : business.khaskhabar.com | Sep 08, 2014 | 

मुंबई। देश की सबसे बडी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल अफ्रीका के छह देशों में अपने मोबाइल टावर बेचेगी। कंपनी ने बताया कि उसने इन देशों में स्थित 3500 टावर दूरसंचार टावर कंपनी को बेचने का फैसला किया है। हालांकि बेचने के बाद वह इटान से ये टावर 10 साल के पट्टे पर लेकर इस्तेमाल करती रहेगी। दोनों कंपनियों ने इस सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया है। भारती एयरटेल ने इसी साल जुलाई में चार अफ्रीकी देशों में अपने 3100 टावर हीलियस टावर्स अफ्रीका को बेचने की घोषणा की थी। कंपनी ने अफ्रीका महादेश में 15 हजार से अधिक टावर बेचकर दो अरब डालर के विनिवेश की योजना बनाई है। इटान के साथ हुआ सौदा भी उसी योजना का हिस्सा है।