businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बजाज की वी 150 बाइक लॉन्च

Source : business.khaskhabar.com | Feb 01, 2016 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Bajaj V 150cc bike introduced in Indiaनई दिल्ली। दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने आज अपनी नई बाइक बाइक लॉन्च कर दी है। बजाज ने अपनी इस कम्यूटर बाइक को वी 150 नाम दिया है। इस बाइक के नाम में वी का मतलब है विक्रांत। इस बाइक की खासियत यह है कि इस बाइक को भारत के पहले एयरक्राफ्ट आईएनएस विक्रांत के स्टील से बनाई गई है। बाइक रेट्रो स्टाईल की नजर आ रही है। इस बाइक की बिक्री मार्च से शुरू होगी। फिलहाल इस बाइक की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।

इसका मूल्य बिक्री से पहले निर्धारित किया जाएगा। इस बाइक में 150 सीसी सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन है। इसके साथ ही इसमें मल्टी-स्पोक एलॉय व्हील, टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर टि्वन शॉक अब्जॉरबर्स भी लगे हैं। गौरतलब है कि आईएनएस विक्रांत भारत का पहला एयरक्राफ्ट था जिसको 1957 में खरीदा था जिसके बाद उसे 1961 में भारतीय नेवी में कमिशन किया गया। इस एयरक्राफ्ट ने 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी। बाद में इसे 1997 में रिटायर कर दिया गया।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0