businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बजाज ऑटो की बिक्री घटी

Source : business.khaskhabar.com | Jun 02, 2015 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Bajaj Auto sales skid 2 percent in May to 3,45438 unitsनई दिल्ली। बजाज ऑटो ने मई माह के दौरान कुल 3,45,438 वाहनों की बिक्री की जो पिछले साल के इसी माह से 2 फीसदी कम है। पिछले साल इसी माह कंपनी ने कुल 3,51,436 वाहनों की बिक्री की थी। कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को यह जानकारी दी। आलोच्य माह के दौरान कंपनी की मोटरसाइकिल बिक्री 4 फीसदी घटकर 3,01,862 पर आ गई, जो पिछले साल इसी माह में 3,13,020 मोटरसाइकिल थी। मई 2015 के दौरान कंपनी के व्यवसायिक वाहनों की बिक्री 13 फीसदी बढकर 43,576 वाहन पर पहुंच गई, जो पिछले साल इसी माह में 38,416 वाहन थी। समीक्षाधीन माह के दौरान कंपनी का निर्यात 2 फीसदी बढकर 1,58,824 वाहन पर पहुंच गया। पिछले साल इसी माह के दौरान कंपनी ने कुल 1,56,179 वाहनों का निर्यात किया था।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0