businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बजाज ऑटो की बिक्री 2 फीसदी घटी

Source : business.khaskhabar.com | Apr 06, 2015 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Bajaj Auto sales fell 2 percentनई दिल्ली। दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने सोमवार को कहा कि 2014-15 में उसकी कुल बिक्री साल-दर-साल आधार पर दो फीसदी कम रही। कंपनी ने बताया कि आलोच्य वर्ष में उसने 38,11,201 वाहन बेचे, जबकि एक साल पहले यह संख्या 38,70,077 थी। आलोच्य अवधि में कंपनी ने चार फीसदी कम 32,92,084 मोटरसाइकिलें बेची। एक साल पहले यह संख्या 34,22,403 थी। वाणिज्यिक वाहन खंड में बिक्री 16 फीसदी बढ़ी।

कंपनी ने 5,19,117 वाहन बेचे, जबकि एक साल पहले 4,47,674 वाहन बिके थे। निर्यात 14 फीसदी बढ़ा। कंपनी ने आलोच्य वर्ष में 18,06,078 वाहनों का निर्यात किया। यह संख्या एक साल पहले 15,83,935 थी। कंपनी की मार्च महीने की बिक्री 18 फीसदी कम रही।

कंपनी ने गत महीने 2,50,604 वाहन बेचे। एक साल पहले समान अवधि में यह संख्या 3,04,317 थी। मार्च महीने में निर्यात 16 फीसदी कम रहा। इस दौरान 98,703 वाहनों का निर्यात हुआ, जबकि एक साल पहले यह संख्या 1,18,183 थी।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0