businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बीएमडब्ल्यू को रिकार्ड शुद्ध लाभ

Source : business.khaskhabar.com | Aug 05, 2015 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 BMW record net profitम्यूनिक। जर्मनी के बीएमडब्ल्यू समूह ने मंगलवार को कहा कि 2015 की प्रथम छमाही में उसका शुद्ध लाभ पहली बार रिकार्ड 5.5 अरब डॉलर रहा। शुद्ध लाभ साल-दर-साल आधार पर 7.5 फीसदी बढ़कर 504.6 करो़ड यूरो रहा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कुल आय इस दौरान 17.6 फीसदी बढ़कर 4,485.2 करो़ड यूरो दर्ज की गई। समूह के बोर्ड अध्यक्ष हेराल्ड क्रूगर ने कहा, ""हम वैश्विक बिक्री में संतुलित वितरण और किसी विशिष्ट बाजार की जरूरत के अनुरूप लचीलापन हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"" आलोच्य अवधि में समूह ने कुल 10 लाख, 99 हजार, 748 कारें बेचीं। यह गत वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 7.8 फीसदी अधिक है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0