businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ऑडी ने लॉन्च किया एसयूवी क्यू3 का नया मॉडल

Source : business.khaskhabar.com | Jun 19, 2015 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Audi drives in all new SUV Q3 variantनई दिल्ली। जर्मनी की लग्जरी कार बनाने वाली जानी मानी कंपनी ऑडी ने भारत में अपने मंहगे वाहनों के बाजार में अपनी हिस्सेदारी को और बढाने के लिए अपने लोकप्रिय एसयूवी क्यू3 का नया मॉडल लॉन्च किया। इसकी कीमत 28.99 लाख रूपए से 37.50 लाख रूपए के बीच है। एसयूवी क्यू3 तीन मॉडल में उपलब्ध होगा। इसके आधार मॉडल की कीमत 28.99 लाख रूपए होगी जबकि मझोले मॉडल की कीमत 33.99 लाख रूपए और सबसे मंहगे मॉडल की कीमत 37.50 लाख रूपए (एक्सशोरूम) होगी। ऑडी इंडिया के प्रमुख जो किंग ने यहां संवाददाताओं से कहा कि हमें भरोसा है कि नया क्यू3 आडी परिवार में कई नए सदस्य लाएगा।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0