businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अशोक लेलैंड की बिक्री 14 फीसदी बढ़ी

Source : business.khaskhabar.com | Feb 03, 2015 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Ashok Leyland sales grew 14 percentचेन्नई| चेन्नई स्थित व्यवसायिक वाहन निर्माता कंपनी, अशोक लेलैंड लिमिटेड की पिछले महीने (जनवरी) की बिक्री में 14 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अशोक लेलैंड ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने जनवरी में 10,639 वाहन बेचे, जबकि जनवरी 2014 में कंपनी के 7,847 वाहन बिके थे।

कंपनी ने व्यवसायिक वाहनों की श्रेणी में दोनों ही माध्यमों -भारी और हल्के- के वाहनों की बिक्री में वृद्धि दर्ज की।

कंपनी ने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में जनवरी तक उनके 81,382 वाहन बिके, जबकि जनवरी 2014 में यह आंकड़ा 71,141 था।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0