businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अडानी इंटरप्राइजेज का मुनाफा साढे पांच गुना बढा

Source : business.khaskhabar.com | Jan 31, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Adani Enterprises Q3 profit up six fold to Rs 443.85 croreमुंबई। विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली कंपनी अडानी इंटरप्राइजेज का समग्र शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में साढे पांच गुना बढकर 443.85 करोड रूपए पर पहुंच गया है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 68.2 करोड रूपए पर रहा था। कंपनी ने निदेशक मंडल की बैठक के बाद बीएसई को बताया कि आलोच्य तिमाही में उसका कुल राजस्व 13954.38 करोड रूपए के मुकाबले प्रतिशत बढकर 18074.93 करोड रूपए पर पहुंच गया। इस दौरान एकल आधार पर कंपनी को 120.75 करोड रूपए का शुद्ध मुनाफा हुआ जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में उसे 42.74 करोड रूपए का शुद्ध नुकसान उठाना पडा था। वहीं उसका राजस्व 3339.90 करोड रूपए से बढकर 4519.07 करोड रूपए पर पहुंच गया।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0