businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ऑटो एक्सपो को मिले 71 हजार दर्शक

Source : business.khaskhabar.com | Feb 06, 2016 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 71 thousand visitors at the Auto Expoग्रेटर नोएडा। देश का प्रमखु वाहन मेला ऑटो एक्सपो को आम आदमी के लिए खोले जाने के प्रथम दिन शुक्रवार को 71 हजार दर्शक मिले। यह जानकारी यहां एक अधिकारी ने दी। एक्सपो आयोजकों के मुताबिक, मेले के सुपरबाइक खंड में सर्वाधिक भी़ड देखी गई। गुजरे दिनों की याद दिलाने वाले विंटेज कार पैवेलियन में भी दर्शकों की काफी रूचि रही।

इसके अलावा बॉलीवुड मोटर खंड ने भी दर्शकों को काफी आकर्षित किया। बॉलीवुड मोटर खंड में ऎसे वाहनों का प्रदर्शित किया गया, जिसने भारतीय फिल्म उद्योग में अपनी विशेष पहचान बनाई है। वाहन मेले में स़डक सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्क़ड नाटक और कठपुतली नाच भी आयोजित की गई।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0