businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेवरले ने 86,000 रूपए तक घटाए इस कार के दाम

Source : business.khaskhabar.com | Feb 27, 2016 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 2016 Chevrolet Cruze Prices Slashed by Upto Rs 86000नई दिल्ली। कार निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स ने अपनी एक कार के दामों में भारी कटौती की है। जनरल मोटर्स ने अपनी सिडान कार शेवरले क्रूज के दामों में 86,000 रूपए तक की कटौती कर दी है। अब यह कार ग्राहकों को सस्ती मिलेगी। कंपनी ने ऎसा कार की सेल्स बढाने के लिए किया है। गौरतलब है कि जनरल मोटर्स ने एक महीना पहले ही भारत में इस कार का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया था।

नए अपडेटेड शेवरले क्रूज की कीमत 14.68 से 17.81 लाख रूपए के बीच रखी गई थी। अब कंपनी ने इस कार के दामों में कटौती का ऎलान किया है। ऎसा माना जा रहा है कि कंपनी ने ऎसा सेल्स बढाने के लिए किया है। कंपनी ने क्रूज कार के टॉप मॉडल के दामों में 86,000 और एंट्री लेवल कार की कीमत 73,000 रूपये घटाने का फैसला किया है।

कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार शेवरले क्रूज 2016 की कीमत एक स्ट्रैटेजी के तहत कम की है। इससे कंपनी को इस सेगमेंट में अपनी हिस्सेदारी बढाने का मौका मिलेगा। गौरतलब है कि जनरल मोटर्स भारतीय मार्केट में अपनी सेल्स बढाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0