businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

आज लॉन्च होगा टाटा नैनो का जेनेक्स मॉडल

Source : business.khaskhabar.com | May 19, 2015 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
  tata genx nano launched prices start at rs 1.99 lakh  मुंबई। टाटा मोटर्स की किफायती कार नैनो का लेटेस्ट वर्जन नैनो जेनेक्स आज लॉन्च होने जा रहा है। नैनो जेनेक्स एक तरह से टाटा मोटर्स के लिए साख का प्रश्न भी है क्योंकि देश की सबसे सस्ती कार नैनो के पुराने वर्जन ग्राहकों को उतना नहीं लुभा पाए जितनी कंपनी को उम्मीद थी। इस कार की कीमत 2.25 लाख से 2.99 लाख के बीच होगी जो वेरिएंट्स पर डिपेंड करेगी।

नैनो जेनेक्स को स्मार्ट सिटी कार भी कहा जा रहा है। इसके 21 वेरिएंट लांच किए जा रहे हैं। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और ब्लुटूथ जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। नैनो जेनेक्स के साथ ही कार बाजार में कॉम्पिटीशन का नया दौर शुरू हो सकता है। मारूति अल्टो और हुंडई की इयॉन पहले ही इस सेगमेंट में बडे खिलाडी के तौर पर मौजूद हैं।

एक आंकडे के मुताबिक हर महीने करीब 15000 कार ये दोनों ब्रांड बेचते हैं। नैनो जैनेक्स में फीचर के अलावा स्पोर्ट मोड क्रीप फंक्शन भी दिया गया है जो शहर के हैवी ट्रैफिक में काफी मददगार है। इस फंक्शन में बिना एक्सेलेटर का प्रयोग किए कार धीरे-धीरे आगे बढती रहती है, बस रोकने के लिए ब्रेक का उपयोग करना पडेगा। इसमें एम्फीस्ट्रीम म्युजिक सिस्टम लगाया गया है जिसमें ब्लुटूथ कनेक्टिविटी होगी।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0