कार चलेगी मक्खन जैसी, टायर भी रहेंगे लंबे समय तक नए; अपनाइए ये आसान फॉर्मूला
Source : business.khaskhabar.com | Jun 11, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली भारत सहित दुनिया के सभी देशों में बड़ी संख्या में कार का उपयोग किया जाता है। कार खरीदने के कुछ समय बाद जब गाड़ी के साथ लापरवाही बरती जाती है तो उसका बुरा असर भी होता है। लंबे समय तक लापरवाही बरतने के कारण कार के टायर पर भी खराब असर होता है। अगर कार के टायर की उम्र को बढ़ाना है तो किन बातों का ध्यान रखना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
टायर हैं जरूरीः किसी भी गाड़ी के लिए टायर काफी जरूरी हिस्सा होते हैं। सड़क पर जब कार, स्कूटर या मोटरसाइकिल को चलाया जाता है तो उसका सड़क से संपर्क सिर्फ टायर के कारण होता है। अगर टायर खराब हो जाएं या पूरी तरह से घिस जाएं तो भी हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखते हुए टायर की उम्र को बढ़ाया जा सकता है।
व्हील अलाइमेंट करवाएंः समय समय पर कार का ध्यान रखते हुए Wheel Alignment करवाया जाता है, तो इससे टायर की उम्र बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही राइड क्वालिटी को भी बेहतर करने में मदद मिलती है। कार चलाते हुए अगर वह एक दिशा में ही जाती है और चलाते हुए स्टेयरिंग में कंपन भी होता है तो भी व्हील अलाइनमेंट करवाने से समस्या को हल किया जा सकता है।
इन बातों का रखें ध्यानः व्हील अलाइनमेंट करवाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि नियमित अंतराल पर व्हील अलाइनमेंट करवाना चाहिए। जानकारों के मुताबिक तीन से चार हजार किलोमीटर के बाद व्हील अलाइनमेंट करवाना बेहतर होता है। अपने घर के पास किसी अच्छी जगह से व्हील अलाइनमेंट करवाना चाहिए, जिससे अगर कभी अलाइनमेंट बिगड़ जाए तो फिर ठीक करवाने में आसानी होती है। सेंटर पर ऑटामैटिक सेट-अप हो तो और बेहतर तरीके से अलाइनमेंट होती है।
व्हील बैलेंसिंग भी करवाएंः कार के टायर उम्र को बढ़ाने के लिए व्हील अलाइनमेंट के साथ व्हील बैलेंसिंग को भी करवाना चाहिए। इससे टायर में जिस जगह पर जरूरत होती है वहां पर अतिरिक्त भार को लगाया जाता है। जिससे टायर और रिम ठीक तरह से काम करते हैं और टायर की उम्र भी बढ़ जाती है।
[@ इस दिशा में हो मंदिर, तो घर में होती है कलह]
[@ जानिए क्यों ये आदमी 25 सालों से खा रहा है मिट्टी]
[@ कोमा से बाहर आते ही बोलने लगा दूसरे देश की भाषा]