businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

श्याओमी ने भारतीय बाजार में ‘मी म्यूजिक’, ‘मी वीडियो’ उतारे

Source : business.khaskhabar.com | May 03, 2018 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 xiaomi launches mi music mi video in india 310814मुंबई। श्याओमी इंडिया ने बुधवार को भारतीय बाजार में ‘मी म्यूजिक’ और ‘मी वीडियो’ लांच किए, जो मूल्यवर्धित इंटरनेट सेवाएं प्रदान करेंगे।

श्याओमी के उपाध्यक्ष और श्याओमी इंडिया के प्रबंध निदेशक मनु जैन ने एक बयान में कहा, ‘‘‘मी म्यूजिक’ और ‘मी वीडियो’ इन दो एप्स के लांच के साथ हमें उम्मीद है कि हम लाखों श्याओमी स्मार्टफोन यूजर्स को बढिय़ा इंटरनेट सेवा के माध्यम से एक बेहतर यूजर अनुभव प्रदान करेंगे।’’

बयान में कहा गया है कि ‘मी म्यूजिक’ एक प्री-इंस्टाल्ड म्यूजिक एप है, जो एकीकृत म्यूजिक स्ट्रीमिंग सेवा प्रदान करता है तथा यह संगीत को ऑफलाइन स्टोर करने की भी सुविधा देता है। भारत में इसके करीब 70 लाख दैनिक सक्रिय यूजर्स हैं।

‘मी वीडियो’ एक प्री-इंस्टाल्ड वीडियो एप है, जो विभिन्न प्लेटफार्मों पर एकीकृत वीडियो स्ट्रीमिंग सेवाएं उपलब्ध कराता है।

बयान में कहा गया है कि ‘मी वीडियो’ की सामग्री फिलहाल हंगामा प्ले, सोनी लिव और वूट से संचालित होती है। इसमें पांच लाख घंटों से अधिक की सामग्री है, जिसका 80 फीसदी हिस्सा मुफ्त है।
(आईएएनएस)

[@ अजीबोगरीब लेकिन शानदार टाॅप 10 फोटो]


[@ महिलाओं के लिए प्रेगनेंसी टेस्ट का दिलचस्प तरीका]


[@ यहां रहते हैं जिंदा भूत, इनके छूने से हो जाती है इंसान की मौत!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0