businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

कार सर्विस कराएं तो किस पार्ट को बदलना है जरूरी जान लें

Source : business.khaskhabar.com | Aug 18, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 when getting your car serviced know which parts need to be replaced 837431
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

भारत में कई लोग रोजाना अपनी कार का उपयोग करते हैं, इनमें से कई समय पर गाड़ी की सर्विस करवाते हैं तो कुछ लोग इसमें लापरवाही करते हैं। जिस कारण लंबे समय में कार में कई परेशानियां आ जाती हैं। कार को सर्विस करवाते हुए किन पार्ट्स को कब बदलना बेहतर होता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। 

जरूरी है सर्विसः 

कार को लंबे समय तक बिना परेशानी के उपयोग करना चाहते हैं तो कार की सर्विस को समय पर करवाना काफी ज्यादा जरूरी होता है। लेकिन कई लोग इसमें भी लापरवाही करते हैं। 

पार्ट्स बदलना भी जरूरीः 

समय पर कार की सर्विस करवाने के साथ ही कई पार्ट्स को भी समय पर बदलना काफी अच्छा फैसला होता है। लेकिन काफी कम लोगों को ही इस बात की जानकारी होती है कि कब किस पार्ट को बदलना चाहिए। 

कब बदलें स्पार्क प्लगः 

कार में स्पार्क प्लग का काम ईंधन को इंजन में जलाने के लिए जरूरी चिंगारी को बनाना होता है। इस पार्ट को हर 40 हजार किलोमीटर पर जांच करवानी चाहिए। अगर जरुरत पड़ती है तो इसे बदलना चाहिए। 

बदलें वाइपर ब्लेडः 

कार में वाइपर ब्लेड बारिश के समय विजिबिलिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा लोग इसी पार्ट के साथ लापरवाही करते हैं। गर्मी या सर्दी के समय जब इस पार्ट का उपयोग नहीं किया जाता तब भी इनका रखरखाव काफी जरूरी होता है। ऐसा न करने पर बारिश के समय गाड़ी की विंडशील्ड से पानी अच्छी तरह साफ नहीं हो पाता और विजिबिलिटी भी खराब होती है। इसके साथ ही खराब ब्लेड के कारण विंडशील्ड पर निशान पड़ जाते हैं। इसलि इसे भी हर 10 से 12 हजार किलोमीटर पर बदलना चाहिए। 

ट्रांसमिशन फ्लूइड भी बदलेंः 

कार में गियर बदलने के लिए फ्लूइड का उपयोग किया जाता है। जिससे गियर बदलना काफी आसान हो जाता है। मैनुअल कार चलाते हैं तो ट्रांसमिशन फ्लूइड को हर 60 हजार किलोमीटर पर चेक करवाना चाहिए और जरूरत हो तो बदल देना चाहिए। इससे ट्रांसमिशन की उम्र बढ़ जाती है।

[@ जब इस डायरेक्टर ने राखी गुलजार को मारा था थप्पड़]


[@ ब्यूटी टिप्स:लगे अपनी उम्र से 5 साल कम ]


[@ इस गुफा का चमत्कार सुनकर रह जाएंगे दंग]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0