businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पश्चिमी देशों की टेक्नोलॉजी चीन की एनईवी ताकत को कर सकती है कमजोर : रिपोर्ट

Source : business.khaskhabar.com | May 11, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 western technology could undermine china nev dominance report 812705नई दिल्ली । चीन इस समय न्यू एनर्जी व्हीकल (एनईवी) यानी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए जरूरी क्रिटिकल मिनरल्स पर अपनी पकड़ का फायदा उठाकर भू-राजनीतिक बढ़त लेने की कोशिश कर रहा है। उसकी ताकत इस बात में है कि वह वैश्विक सप्लाई चेन को प्रभावित या बाधित कर सकता है।
 
'द डिप्लोमैट' में छपे एक लेख के मुताबिक, आने वाले समय में यह बढ़त खत्म हो सकती है, क्योंकि पश्चिमी देशों में नई तकनीकों पर बहुत तेजी से काम हो रहा है। अमेरिका की टेक कंपनी टेस्‍ला जैसी कंपनियां नई बैटरी टेक्नोलॉजी और ड्राइवरलेस गाड़ियों में तेजी से आगे बढ़ रही हैं।
लेख में कहा गया है कि चीन के पास फिलहाल सिर्फ एनईवी इंडस्ट्री ऐसा बड़ा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर है, जिसमें उसके पास दुनिया में आगे निकलने और लंबे समय तक प्रतिस्पर्धी बने रहने की असली संभावना है। दूसरी तरफ, सेमीकंडक्टर या रोबोटिक्स जैसे सेक्टर भले ही प्रतिष्ठित हों और उम्मीद जगाते हों, लेकिन इन क्षेत्रों में चीन अभी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर से काफी पीछे है।
हालांकि, चीन का एनईवी सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन पश्चिमी देशों की नई तकनीकी प्रगति ऐसे बदलाव ला रही है, जो मौजूदा एनईवी सप्लाई चेन को बेकार बना सकती है। लेख में कहा गया है कि नई बैटरी तकनीकें तय करेंगी कि भविष्य के अपग्रेडेड बाजार पर किसका कब्जा होगा।
इसके अलावा, इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट को लेकर भी मुकाबला चल रहा है। पहले चीनी मैन्युफैक्चरिंग को लागत के मामले में बढ़त हासिल थी, लेकिन टेस्‍ला अपनी हाई-डेंसिटी प्रोडक्शन लाइनों के जरिए लागत कम कर रही है। इससे वह चीन की एनईवी मैन्युफैक्चरिंग को कड़ी टक्कर दे सकती है।
साथ ही टेस्‍ला ड्राइवरलेस वाहन तकनीक में भी काफी आगे है, जिसे लेख में 'क्रांतिकारी बदलाव' बताया गया है। इन तीन तकनीकी प्रगतियों को ऐसे बदलाव माना जा रहा है, जो चीन की मौजूदा सप्लाई चेन रणनीति को कमजोर या अप्रभावी बना सकते हैं।
लेख के अनुसााार, औसतन औद्योगिक चक्रों को देखते हुए हमारा अनुमान है कि चीन के पास सिर्फ तीन से पांच साल का समय है। सप्लाई चेन के कुछ खास हिस्सों में चीन को जो बढ़त अभी मिली हुई है, वह इस अवधि में कम हो सकती है। अगर चीन लगातार बड़े और असरदार तकनीकी बदलाव नहीं कर पाया, तो उसके लिए यह मौका बहुत सीमित समय तक ही रहेगा।
--आईएएनएस
 

[@ सेल्फ़ी का ऎसा पागलपन देख दंग रह जाएंगे...]


[@ ऑडी से भी महंगी है ये भैंस, देती है 29 लीटर दूध]


[@ केसर स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभकारी]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0