businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स, निफ्टी में 3 फीसदी से अधिक गिरावट (साप्ताहिक समीक्षा)

Source : business.khaskhabar.com | Jun 06, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 weekly review: Sensex, Nifty over 3 per cent declineमुंबई। देश के शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तीन फीसदी से अधिक गिरावट रही। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सप्ताह 3.81 फीसदी या 1,059.95 अंकों की गिरावट के साथ शुक्रवार को 26,768.49 पर बंद हुआ। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 3.78 फीसदी या 318.95 अंकों की गिरावट के साथ 8,114.70 पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह सेंसेक्स के 30 शेयरों में से चार में तेजी रही, जिनमें शामिल रहे कोल इंडिया (3.65 फीसदी), रिलायंस इंडस्ट्रीज (3.29 फीसदी), एनटीपीसी (2.52 फीसदी) और लार्सन एंड टुब्रो (1.63 फीसदी)। सेंसेक्स के 26 शेयरों में गिरावट रही, जिनमें प्रमुख रहे सन फार्मा (12.14 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (10.34 फीसदी), टाटा मोटर्स (8.10 फीसदी), भारतीय स्टेट बैंक (7.32 फीसदी) और वेदांता (7.09 फीसदी)।

गत सप्ताह मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तीन फीसदी से अधिक गिरावट रही। मिडकैप 3.38 फीसदी या 362.16 अंकों की गिरावट के साथ 10,353.93 पर और स्मॉलकैप 3.80 फीसदी या 429.07 अंकों की गिरावट के साथ 10,851.50 पर बंद हुआ। गत सप्ताह के प्रमुख आर्थिक घटनाक्रमों में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार दो जून को मौजूदा कारोबारी साल की दूसरी दोमाही मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर में 25 आधार अंकों की कटौती करते हुए इसे 7.25 फीसदी कर दिया। रेपो दर वह दर है, जिस पर वाणिज्यिक बैंक आरबीआई से छोटी अवधि के लिए कर्ज लेते हैं। भारत मौसमविज्ञान विभाग ने शुक्रवार पांच जून को कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून केरल में पांच जून को पहुंच चुका है।

आम तौर पर केरल में मानसून एक जून को दस्तक देता है। भारतीय सांख्यिकी कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि गत कारोबारी साल की चौथी तिमाही में आर्थिक विकास दर 7.5 फीसदी रही, जो तीसरी तिमाही में संशोधन के साथ 6.6 फीसदी थी। अंतर्राष्ट्रीय जगत में ग्रीस शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष को 30.33 करो़ड यूरो (34.185 करो़ड डॉलर) कर्ज का भुगतान करने वाला था, लेकिन गुरूवार को उसने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से कहा कि वह इस महीने के आखिर तक एक साथ जून में महीने में किए जाने वाले सभी भुगतान को मिलाकर 1.6 अरब यूरो को भुगतान कर देगा।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0