businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

फाक्सवैगन वरटस फेसलिफ्ट जल्द हो सकती है लॉन्च, सनरूफ के साथ मिलेगी मसाजिंग सीट भी

Source : business.khaskhabar.com | Sep 17, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 volkswagen virtus facelift could launch soon with sunroof and massaging seats 845359
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

फाक्सवैगन भारत में Virtus Facelift के प्रोटोटाइप को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। Volkswagen Virtus Facelift के प्रोटोटाइप को आगे और पीछे के हिस्से पर हल्के कवर के साथ टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। Virtus Facelift में नए डिजाइन के LED DRLs और बदले हुए LED हेडलैंप मिलने की उम्मीद है। 

टेस्ट म्यूल के टेललाइट्स में भी बदलाव नजर आ रहे हैं और पीछे की तरफ एक कनेक्टिंग लाइट बार मिलने की उम्मीद है। इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स, एक इल्यूमिनेटेड VW लोगो और लाल रंग के ब्रेक कैलिपर्स मिल सकते हैं जो केवल टॉप-स्पेक GT वेरिएंट तक ही सीमित होंगे। 

इंटीरियर और फीचर्सः 
2026 Volkswagen Virtus Facelift के केबिन के अंदर छोटे-छोटे अपडेट मिलने की उम्मीद है। Virtus Facelift के इंटीरियर में नई और प्रीमियम अपहोल्स्ट्री मिलने की उम्मीद है। इसमें नए UI के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए बड़ी टचस्क्रीन, सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटेर, पैनोरमिक सनरूफ और रियर मसाजिंग सीटें मिलने की भी उम्मीद है। 

इंजन और पावरट्रेन विकल्पः 

जहां Volkswagen Virtus Facelift में डिजाइन और फीचर्स के मामले में बदलाव होने की उम्मीद है, वहीं इसका पावरट्रेन पूरी तरह से पहले जैसा ही रहने की उम्मीद है। 2026 Virtus Facelift में 1.0 लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन या 1.5 लाटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता रहेगा। 

 इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल/ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन या 7-स्पीड DSG ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ जोड़ा जा सकता है। 1.0 लीटर TSI इंजन 115PS की पावर और 178nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, 1.5 लीटर TSI टर्बो पेट्रोल यूनिट 150PS की पीक पावर और 250nm का टॉर्क देती है।

[@ ऎसा करने से चमकेगी किस्मत]


[@ प्रदूषण का आंखों पर होता है ये असर]


[@ इस मंदिर में लक्ष्मी माता के आठ रूप]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0