कार के इंजन को सीज होने से बचाने के लिए इन गलतियों पर रखें ध्यान, कैसे बढ़ाएं उम्र
Source : business.khaskhabar.com | Sep 17, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली हर रोज हजारों की संख्या में कार देश में खराब हो जाती हैं। इन कारों में कई कारें ऐसी भी होती हैं जो कुछ साल पुरानी होती हैं, लेकिन इनका इंजन सीज हो जाता है। ऐसा किस तरह की लापरवाही करने के कारण होता है।
हम इस खबर में आपको बता रहे हैं। कई सालों तक बार बार लापरवाही करने के कारण गाड़ी का इंजन सीज हो जाता है। अगर एक बार ऐसा हो जाता है तो फिर इसे ठीक करवाने में समय और हजारों रुपये खर्च करने पड़ जाते हैं।
सही इंजन ऑयल का करें उपयोगः गाड़ी के इंजन को सीज होने से बचाना चाहते हैं तो हमेशा सही और अच्छी क्वालिटी के इंजन ऑयल का उपयोग करना चाहिए। अगर ऐसा न किया जाए तो भी इंजन की उम्र कम हो जाती है। खराब स्थिति में इंजन सीज भी हो सकता है। कुछ पैसे बचाने के लिए इंजन ऑयल की क्वालिटी से समझौता नहीं करना चाहिए। ज्यादातर कंपनियों की ओर से कार के साथ दी जाने वाली मैनुअल में सही ग्रेड और क्वालिटी के इंजन ऑयल के उपयोग की सलाह दी जाती है।
समय पर करवाएं सर्विसः इंजन को सीज होने से बचाने के लिए कार की समय पर सर्विस करवाना भी काफी जरूरी होता है। अगर कार की सर्विस को समय पर करवाया जाता है तो इंजन सीज होने से तो सुरक्षा मिलती ही है साथ ही कई अन्य परेशानियों को भी कार से दूर रखा जा सकता है।
तापमान का रखें ध्यानः कई बार लोग लंबे सफर पर कार को बिना रोके चलाते हैं। ऐसा करने से भी इंजन सीज होने का खतरा बढ़ जाता है। जब भी कार को लंबी दूरी तक बिना रोके चलाया जाता है। तो इंजन का तापमान बढ़ने से इंजन सीज होने का खतरा ज्यादा हो जाता है। अगर कार को लंबी दूरी तक चलाना हो तो इंजन के तापमान का ध्यान रखना चाहिए।
[@ क्या अब भी रेखा की मांग में है संजय दत्त के नाम का सिंदूर?]
[@ कुंडली का ये भाव बताता है आप ‘अमीर’ है या ‘गरीब’]
[@ शबाना आजमी को शुरुआती दिनों में इस एक्टर से मिली थी फटकार]