businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

चीन में फॉक्सवैगन नए वाहन उतारेगी

Source : business.khaskhabar.com | Nov 06, 2016 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 volkswagen to launch new vehicles in china 117235बीजिंग। जर्मनी की वाहन निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन ने चीन में नए ऊर्जा वाहनों के 15 नए मॉडल उतारने की योजना बनाई है।

कंपनी का कहना है कि इन वाहनों का उत्पादन स्थानीय स्तर पर ही हुआ है।

फॉक्सवैगन समूह की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, चीन के बाजार में पर्यावरणीय सुरक्षा से निपटने के लिए इन मॉडल को अगले तीन से चार वर्षों में पेश किया जाएगा।

चीन फॉक्सवैगन का दुनियाभर में सबसे बड़ा बाजार है। फॉक्सवैगन ग्रुप चाइना और इसकी दो संयुक्त उपक्रम कंपनियों ने 2016 की पहली तीन तिमाहियों में चीन और हांगकांग में 28.5 लाख वाहन उतारे हैं। (आईएएनएस)


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0