businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

कार की क्लच प्लेट को खराब होने से बचाएं, इन पांच आदतों को बदलें

Source : business.khaskhabar.com | Sep 26, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 avoid damaging your car clutch plate by changing these five habits 848044
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 
कार चलाते समय हमारी आदतों की वजह से गाड़ी के कई पार्ट्स को काफी नुकसान पहुंचता है। इसमें सबसे जरूरी हिस्सा क्लच प्लेट होता है जो अगर खराब हो जाए तो गाड़ी का पिकअप कम हो जाता है और माइलेज भी गिर जाता है। अगर आप अपनी कार की क्लच प्लेट को लंबे समय तक सेफ रखना चाहते हैं तो इन पांच आदतों को बदल दें। 

हाफ क्लच पर ड्राइव करना: 
कई लोग ट्रैफिक में या गाड़ी चलाते समय क्लच को आधा दबाकर रखते हैं। इसे राइडिंग द क्लच कहते है। ऐसा करने से क्लच प्लेट पर ज्यादा दबाव पड़ता है और वह तेजी से घिसने लगती है। हमेशा क्लच को पूरा दबाएं या पूरी तरह छोड़ें। 

क्लच पेडल पर पैर रखना: 
ड्राइविंग के दौरान कई ड्राइवरों की आदत होती है कि वे अपना बायां पैर हमेशा क्लच पेडल पर टिका कर रखते हैं। भले ही आप पेडल को दबा न रहे हों फिर भी पैर का हल्का वजन क्लच प्लेट को घिसता रहता है। क्लच का इस्तेमाल करने के बाद पैर को साइड में दिए गए डेड पैडल पर रखें। 

ट्रैफिक सिग्नल पर क्लच दबाना: 

रेड लाइट या फिर ट्रैफिक में गाड़ी को न्यूट्रल करने के बजाय कई लोग गियर में ही क्लच दबाकर खड़े रहते हैं। इससे क्लच स्प्रिंग और बेयरिंग पर फालतू दबाव पड़ता है। जब भी 10-15 सेकंड से ज्यादा रुकना हो तो गाड़ी को न्यूट्रल कर लें। 

चढ़ाई पर कार रोकना: 
पहाड़ी रास्तों या चढ़ाई पर कार को पीछे जाने से रोकने के लिए लोग क्लच और एक्सीलेटर का बैलेंस बनाते हैं। यह तरीका क्लच प्लेट को बहुत जल्दी जला देता है। चढ़ाई पर कार को रोकने और उठाने के लिए हमेशा हैंडब्रेक का इस्तेमाल करें। 

गलत गियर में ड्राइविंग: 

कम स्पीड में बड़ा गियर लगाने से इंजन और क्लच दोनों पर ही बहुत बुरा असर पड़ता है। इससे इंजन वाइब्रेट करता हैऔर क्लच प्लेट पर जोर पड़ता है। हमेशा गाड़ी की स्पीड के हिसाब से ही सही गियर को चुनें और कंपनी द्वारा बताए गए हिसाब से ही स्पीड और गियर का चुनाव करें।

[@ जब इस डायरेक्टर ने राखी गुलजार को मारा था थप्पड़]


[@ ऎसा करने से चमकेगी किस्मत]


[@ वास्तु : इस रंग की कुर्सी पर बैठें, नहीं आएगी धन की कमी]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0