businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

वोडाफोन इंडिया लेकर आई नया 4जी डेटा ऑफर

Source : business.khaskhabar.com | Sep 27, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 vodafone india launches new 4g data offer 92711नई दिल्ली। वोडाफोन इंडिया ने सोमवार को एक नया डेटा ऑफर लांच किया। इसमें ग्राहकों को एक जीबी की कीमत में 10 जीबी का डेटा मिलेगा, जिसकी वैधता तीन महीने होगी।

कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘वोडाफोन सुपर नेट के ग्राहक अब केवल एक जीबी की कीमत अदा करेंगे और नौ जीबी अतिरिक्त डेटा प्राप्त करेंगे, जिसकी वैधता तीन महीने होगी।’’

यह ऑफर केवल उन्हीं सर्किलों में लागू होगा, जहां वोडाफोन का खुद का 3जी या 4जी नेटवर्क है। यह प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ग्राहकों के लिए दिसंबर तक उपलब्ध रहेगा।

वोडाफोन इंडिया के निदेशक (वाणिज्यिक) संदीप कटारिया ने बताया, ‘‘त्योहारी अवधि को देखते हुए हम अपने उपभोक्ताओं को 4जी हैंडसेट खरीदने का एक बड़ा कारण दे रहे हैं। हम नए 4जी हैंडसेट रखनेवाले ग्राहकों को वोडाफोन सुपरनेट सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं, ताकि वे इंटरनेट का बिना डेटा खर्च की चिंता के अनुभव हासिल कर सकें।’’ (आईएएनएस)


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0